बोकारो, जून 11 -- भोजूडीह ओपी क्षेत्र के सिंह बस्ती के समीप दामोदर नदी किनारे बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नदी किनारे पानी में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद भोजूडीह ओपी प्रभारी कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को अनुमंडलीय अस्पताल के मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवाया गया है। मामले की जांच जारी है तथा मृतक की पहचान...