दामोदर का अतिक्रमण देख भड़की विस समिति, ओबी डंपिंग रोकी
धनबाद, जून 3 -- भौंरा, प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा की विशेष समिति ने मंगलवार को पूर्वी झरिया क्षेत्र के भौंरा थ्री-पिट स्थित दामोदर नदी किनारे पहुंचकर बीसीसीएल की ओर से की जा रही ओबी डंपिंग का औचक निरीक्षण किया। नदी किनारे भारी मात्रा में ओबी (ओवरबर्डेन) डंप होने के कारण बड़े-बड़े पत्थर जल अधिग्रहण क्षेत्र में समाए देख समिति के सदस्य भड़क गए। यह भी पढ़ें- ड्रोन से की जाएगी ओबी डंप की मापीसमिति का आदेश समिति ने मौके पर मौजूद राज्य सरकार के अधिकारियों व कर्मियों को तत्काल पूरी जमीन की मापी करने का आदेश दिया। साथ ही कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक उक्त स्थान पर ओबी डंपिंग नहीं होगी। सदस्यों ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन नियमों को ताक पर रखकर दामोदर नदी के जल अधिग्रहण क्षेत्र का सीधे तौर पर अतिक्रमण कर रहा है। कंपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.