मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मुजफ्फरपुर, वसं। आंधी और बारिश से शुक्रवार को एक बार फिर शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। सुबह करीब नौ बजे मौसम बिगड़ते के साथ शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। सबसे अधिक परेशानी दामोदरपुर फीडर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को हुई। यहां छह घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति ठप रही। सुबह 10 बजे से शाम 4:50 बजे तक फीडर बाधित रहा। वहीं, बैरिया फीडर में भी आंधी-पानी का असर देखने को मिला। कोल्हुआ क्षेत्र में बिजली तारों पर बांस गिर जाने से आपूर्ति बाधित हुई। कर्मियों के अनुसार, यह फीडर सुबह 10 बजे से 11:56 बजे तक बंद रहा। यह भी पढ़ें- दामोदरपुर में 6 घंटे से अधिक, बैरिया व कांटी फीडर में 3-3 घंटे बिजली गुल कांटी फीडर से जुड़े डुमरी, गंगा यादव चौक और प्रोफेसर कॉलोनी में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली गुल रही। यह भी पढ़ें- ब...