मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर से सटे दामोदरपुर स्थित एक विवाह भवन परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया। शुरुआत भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलित से हुई। इसके बाद महिलाओं ने शिव चर्चा की। इसके बाद मुख्य वक्ता उत्तर बिहार प्रांत के प्रचारक रविशंकर वसेन ने संघ के शताब्दी वर्ष पूरा करने और उसके कार्यों पर प्रकाश डाला। पंच परिवर्तन के संदर्भ में कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों को जानकारी दी। कार्यकम में गायत्री परिवार के दुर्गाशरण दास, जय गुरुदेव के दिवाकर, संघ के प्रांत संयोजक सुधांशु कुमार मिश्र, प्राचार्य भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय डॉ. राकेश कुमार पाल, प्राचार्य सरस्वती विद्या मंदिर विकास कुमार मिश्रा ने भी अपनी बातें रखी। कार्यक्रम का संचालन महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.