मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामजानकी गंगा राम ट्रस्ट की ओर से बुधवार को दामोदरपुर स्थित गंगाराम पोखर के किनारे संकट मोचन वीर हनुमान की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। ट्रस्ट के अध्यक्ष भारत भूषण प्रसाद ने बताया कि महाशिवरात्रि पर यहां भव्य कार्यक्रम होगा। मौके पर विजय कुमार साहू, रमेश कुमार शर्मा, अरविंद पासवान, गणेश, विजय चौधरी, नितेश्वर, मिथलेश व मुकेश मेहता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...