धनबाद, फरवरी 26 -- धनबाद। दामोदरपुर करमाटांड़ स्थित श्रीश्री नर्मदेश्वरमहादेव संकट मोचन मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सह भागवत कथा एवं रूद्र महायज्ञ के चौथे दिन बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। आचार्य दिलीप ने कथा में कहा कि भागवत कथा अमर नहीं बल्कि व्यक्ति को मुक्त बनती है। भागवत कथा सुनने मात्र से जीत के हृदय में भगवान के पराकाष्ठा भक्ति प्राप्त हो जाती है। जो बड़े-बड़े जोगियों को भी दुर्लभ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...