मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर से सटे कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर स्थित शांति बिहार कॉलोनी में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। उत्पाद पुलिस ने शुक्रवार की देर रात इस फैक्ट्री पर छापेमारी की। पुलिस ने कमरे से धंधेबाज सरैया थाना के रेवाचक मधुआ बाजार निवासी संतोष कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार किया है। जबकि पूर्व उसका साथी सरैया के छपरा खास निवासी मिथिलेश कुमार फरार हो गया। उत्पाद थाना के इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि संतोष ने मकान मालिक को मोटर मैकेनिक बताकर एक माह पूर्व कमरा किराए पर लिया था। जिस कमरे से शराब मिली है, उसे सील कर दिया गया है। फरार आरोपित मिथिलेश पर शराब के कई मामले पूर्व से दर्ज हैं। हाल ही में वह जेल से जमानत पर छूटा है। दोनों मिलकर नकली शराब बनाकर बेचने का धंधा कर रहे थे।नामी वि...