धनबाद, मार्च 6 -- दामोदपुर शांति विहार कॉलोनी में डेढ़ दर्जन लड़कों ने घर में घुस कर दंपती और उनके बेटे की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत श्याम बिलास राम ने धनबाद थाना में की है। घटना होली यानी बुधवार की शाम साढ़े सात बजे की है। श्याम ने आरोप लगाया कि दामोदरपुर काली मंदिर के पास रहने वाले दीपक राय और सूरज मुंडा 17-18 लड़कों के साथ उनके घर में घुस गए और उनके अलावा उनकी पत्नी रेणु देवी और पुत्र आयूष कुमार के साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने जाति सूचक शब्द भी कहे। घायलों का एसएनएमएमसीएच में इलाज कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...