जमशेदपुर, मार्च 23 -- पटमदा: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत दामोदरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक बाबू छोटेलाल का सोमवार सुबह करीब 7 बजे हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। करीब 59 वर्षीय बाबू छोटेलाल वर्ष 2004 में प्राथमिक शिक्षक के रूप में नियुक्त हुए थे। वे वर्तमान में जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में निवास करते थे, जबकि मूल रूप से बिहार के निवासी थे। उनके पिता टेल्को कंपनी में कार्यरत थे। दो भाइयों में वे छोटे थे। परिवार में उनकी पत्नी एवं दो नाबालिग पुत्र हैं, जिनमें एक 9वीं कक्षा और दूसरा 5वीं कक्षा का छात्र है। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दामोदरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश प्रसाद मंडल ने गहरा शोक व्यक्त क...