दामुचक में युवक की बेरहमी से पिटाई, दो धराए
मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के दामुचक में शनिवार शाम करीब छह बजे एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। दस से अधिक की संख्या में आए हमलावरों ने युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना के दौरान उधर से गुजर रही काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने एक बाइक सवार दो हमलावरों को पकड़ा। वहीं, अन्य हमलवार वहां से भाग निकले। पकड़े गए दोनों हमलावर को थाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों की माने तो पीड़ित युवक उधर से गुजर रहा था। इसी बीच बाइक सवार हमलवार ने उसे घेरकर उसके साथ मारपीट की है। पुलिस का कहना है कि मामले में पीड़ित को आवेदन देने के लिए कहा गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.