दामुचक के युवक से गुरुग्राम पुलिस ने की पूछताछ
मुजफ्फरपुर, मई 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। हरियाणा के गुरुग्राम की महिला की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने के आरोप में काजी मोहम्मदपुर थाना के दामुचक मोहल्ला निवासी युवक अरविंद मिश्रा से गुरुग्राम साउथ साइबर थाने की पुलिस ने पूछताछ की। उसके खिलाफ महिला ने साउथ साइबर थाने में बीते साल 23 मई को ही एफआईआर दर्ज कराई थी। गुरुग्राम पुलिस ने आरोपित को नोटिस रिसीव कराया और उसे संबंधित केस में न्यायालय में प्रस्तुत होने का निर्देश दिया। काजी मोहम्मदपुर थानेदार चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि आरोपित अरविंद मिश्रा से पूछताछ व नोटिस देने के बाद हरियाणा पुलिस लौट गई। यह भी पढ़ें- दामुचक के युवक से गुरुग्राम पुलिस ने की पूछताछ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.