दामिनी ने भाषण प्रतियोगिता में जिले में पाया प्रथम स्थान
कन्नौज, अक्टूबर 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट कन्नौज के गांधी सभागार में 2047 विकसित भारत की संकल्पना मेरे सपनों का भारत विषय पर जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नेहरू कॉलेज छिबरामऊ की बीए प्रथम सत्र की छात्रा दामिनी यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने छात्रा दामिनी यादव को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: डीबीएस के शौर्य राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम गुरुवार को महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.