दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड करने की अपील
बलरामपुर, मई 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। खराब मौसम व आकाशीय बिजली गिरने की बढ़ती घटनाओं को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जनसामान्य के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने अपील की है कि वे अपने मोबाइल में भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग की विकसित दामिनी ऐप डाउनलोड करें, जिससे वज्रपात की पूर्व सूचना प्राप्त कर समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचा जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि हर वर्ष वज्रपात से बड़ी संख्या में जनहानि, पशुहानि व बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचता है। ऐसी घटनाओं को कम करने के लिए पूर्व चेतावनी वअलर्ट व्यवस्था बेहद जरूरी है। खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे, मोबाइल टावर और ऊंचे भवनों के पास शरण न लें। बच्चों को बाहर खेलने से रोकें तथा लोहे की खिड़कियों, दरवाजों और हैंडपंप को न छुएं। धातु वाले छाते का प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.