प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी शायरा बानो पत्नी अफजल खां ने पुलिस को तहरीर दी। उसके शौहर सऊदी अरब में रहते हैं, उसकी दो बेटियां देखभाल करती हैं। बकरीद पर उसकी बीमारी सुनकर बड़ी बेटी और दामाद 27 मई को घर आए। 27 मई को दोपहर करीब ढाई बजे विपक्षी दरवाजा तोड़ते हुए घर में घुस गए। गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। यह सुन रहे दामाद ने यूपी 112 को फोन किया तो आरोपी ईंट से हमला कर भाग निकले, जिससे गंभीर घायल हो गए। पीड़िता शायरा बानो ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता शायरा बानो की तहरीर पर गांव के अमशेद खां, सुहैल खां, उबैद खां, जुबैर खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...