मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- UP News: यूपी के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शनिवार को निकाह के बाद विदाई के वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। एक ही मंडप से दो बेटियों की बारातें विदा होनी थीं, पिता ने एक बेटी को तो विदा कर दिया, लेकिन दूसरी बेटी को यह कहकर रोक लिया कि उन्हें दूल्हा पसंद नहीं है। विदाई के ऐन वक्त पर हुए इस नाटकीय घटनाक्रम से बारातियों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी पिता नहीं माना। ये मामला सुरजन नगर चौकी क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण की दो बेटियों का निकाह शनिवार को एक साथ होना था। एक बारात स्थानीय क्षेत्र के ही एक गांव से और दूसरी बिजनौर जिले के एक गांव से आई थी। कन्या पक्ष ने दोनों बारातों का जोरदार स्वागत-सत्कार किया। निकाह की सभी धार्मिक रस्में दोनों जोड़ों के बीच आ...