दामाद पर शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप
बाराबंकी, मई 2 -- बाराबंकी। थाना मसौली क्षेत्र के सादामऊ गांव की निवासी एक महिला ने अपने ही दामाद पर पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दिए पत्र में बताया कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री को उसके दामाद सुलतान राइन निवासी ग्राम सेवता, थाना रेउसा, जनपद सीतापुर ने 28 अप्रैल को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। महिला के अनुसार, घटना के बाद वह लगातार अपनी पुत्री की तलाश करती रही, लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर 1 मई को थाना मसौली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- दामाद पर शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.