दामाद पर लगाया बेटी को पीटने का आरोप
बदायूं, मार्च 26 -- उझानी। बिनावर के गांव बिलहत कुड्डा निवासी रामरती पत्नी डालचंद ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्री को उसके पति द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है उसकी पुत्री कमलेश का आठ वर्ष पूर्व उझानी कोतवाली के गांव हरहरपुर नरसिंहपुर गांव निवासी मुकेश से शादी हुई थी। उसका पति आए दिन उनकी पुत्री से पैसे मांगता है पैसे ना देने पर मारपीट करता है। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.