हरदोई, अप्रैल 17 -- हरपालपुर। हरपालपुर कस्बा निवासी महिला ने अपने दामाद पर बेटे के अपहरण और उसकी हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा कराया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। हरपालपुर कस्बा निवासी मीना देवी ने बताया कि फर्रुखाबाद मरैठी गांव निवासी उसके दामाद अतुल कुमार ने उनके बेटे बोबी को बरगलाकर घर में रखी 50 हजार की नकदी और सोने के जेवरात चोरी करवा लिए। बेटा 21 जनवरी से ही दामाद के घर रह रहा था। इसकी जानकारी उसको पांच फरवरी को हुई। आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे से कई बार बात करने का प्रयास किया, जब उसका बेटा मिला तो वह गाली-गलौज करते हुए जाने मारने की धमकी देकर चला गया। तब से उनके बेटे बोबी का कोई सुराग नहीं लग रहा है। मां को आशंका है कि जेवरों के लालच में दामाद ने उनके बेटे की हत्या कर दी है। पुलिस में पीड़ित की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.