बागपत, जनवरी 28 -- बागपत। बागपत शहर की कृष्ण एनक्लेव कॉलोनी में इंजीनियर की पत्नी द्वारा फांसी लगाकर की गई आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता ने दामाद पर पुत्री को प्रतांडित करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फजलपुर सुंदरनगर की रहने वाली प्रियंका की शादी वर्ष 2016 में बागपत शहर के कृष्णा इंक्लेव निवासी इंजीनियर सुमित के साथ हुई थी। युवक दिल्ली की एक साफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर है। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद बना रहा था। सोमवार की देर शाम भी दोनों के बीच थी की नोकझोंक हुई थी। जिसके बाद मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे विवाहिता का शव घर के अंदर ही फांसी के फंदे पर लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृ...