दामाद पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
हरिद्वार, अगस्त 28 -- हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने अपने बड़े दामाद पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक घटना के समय किशोरी घर पर अकेली थी। मां के घर लौटने पर पड़ोसियों से जानकारी मिली, जिसके बाद परिवार ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत कर बताया कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी 25 अगस्त की शाम करीब चार बजे घर पर अकेली थी। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज वह घर लौटीं तो पड़ोसियों से बेटी के घर पर नहीं होने की जानकारी मिली। किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि उनका बड़ा दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.