इटावा औरैया, जून 2 -- इटावा। दामाद और उसके चाचा पर शादी के जेवर हड़पने का आरोप लगाने वाले व्यक्ति को बढ़पुरा पुलिस ने जांच में शिकायत झूठी पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने आपसी विवाद के चलते दोनों को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए साजिश रची थी।

पुलिस की कार्रवाई बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गाती निवासी रामपाल ने एक जून को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बेटी की शादी में चढ़ाए गए जेवर उसके दामाद अभिषेक और अभिषेक के चाचा विजय ने हड़प लिए हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।

जांच का परिणाम विवेचना के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध तथ्यों की गहन जांच की। जांच में रामपाल के बताए गए घटनाक्रम की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस को ऐसे...