हरदोई, फरवरी 17 -- यूपी के हरदोई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां दामाद ने मंदिर से लौट रहे ससुर की हॉकी से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, पुलिस की एक टीम आरोपित की तलाश में लग गई। ये मामला हनुमत धाम रामताल थाना क्षेत्र का है। जहां शाहजहांपुर के अल्हागंज के मोहल्ला विकास नगर निवासी 52 वर्षीय अशोक कुमार उर्फ पिन्ने मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अपनी बहन अलका देवी के साथ बाइक से हनुमत धाम रामताल में प्रसाद चढ़ाकर वापस लौट रहे थे। हथौड़ा गांव के पास पहुंचते ही उनके दामाद मनमोहन ने उन्हें रोक लिया और हॉकी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार सड़क पर गिर पड़े। परिजन व ग्रामीण उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल फर्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.