दामाद ने ससुराल पहुंचकर की सास की हत्या, पत्नी पर भी चाकू से जानलेवा हमला
रांची, सितम्बर 29 -- मांडर, प्रतिनिधि। मांडर प्रखंड के मंदरो गांव में मंगलवार देर शाम दामाद ने अपनी सास की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना में उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान 55 वर्षीय हाकिमन खातून के रूप में हुई है। वहीं उनकी बेटी अफसाना खातून का इलाज मिशन स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद आरोपी 30 वर्षीय सलमान अंसारी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बताया गया कि करीब दो वर्ष पहले सलमान ने अफसाना से प्रेम विवाह किया था। ग्रामीणों के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा था। पिछले करीब डेढ़ से दो माह से अफसाना अपने मायके में रह रही थी। मंगलवार शाम अफसाना और उसकी मां हाकिमन घर में थीं, जबकि परिवार के अन्य पुरुष सदस्य बाहर थे। इसी दौरान सलमान चाकू और साबल लेकर ससुराल पहुंचा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.