दामाद ने ससुराल जाकर पत्नी पर चाकू से किया हमला
बलिया, अगस्त 5 -- भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सिउरा गोपालपुर में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे ससुराल में पहुंचे दामाद ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। बेटी की चीख-पुकार सुन पहुंची मां ने किसी तरह आरोपी दामाद से छुड़ाया। शोरगुल सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस दामाद को लेकर चली गयी और थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि सिउरा गोपालपुर निवासी गिरधारी चौहान ने अपनी बेटी कविता की शादी मई 2023 में सुखपुरा थाना क्षेत्र के केशरीपुर निवासी भीमल चौहान के बेटे संदीप से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही संदीप अपनी पत्नी को मारता-पीटता रहता है। इसे लेकर उनमें समझौता भी हुआ है। रविवार को भी उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.