शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- शाहजहांपुर। पचदेवरा (हरदोई) थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव के पास छोटी नहर मोहड़ के निकट मंगलवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी मनमोहन उर्फ मन्नू ने अपने सगे ससुर अशोक कुमार उर्फ पिन्ने (52) की हाकी से हमला कर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार अल्हागंज के मोहल्ला विकास नगर निवासी अशोक कुमार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अपनी बहन अलका देवी के साथ बाइक से हनुमत धाम रामताल में प्रसाद चढ़ाकर वापस लौट रहे थे। हथौड़ा गांव के पास पहुंचते ही मनमोहन ने उन्हें रोक लिया और हाकी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार सड़क पर गिर पड़े। परिजन व ग्रामीण उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी मृतक का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.