जमुई, अप्रैल 9 -- झाझा, निज संवाददाता शराब की बुरी लत के आदी एक कलियुगी दामाद द्वारा अपने ससुर को मौत के घाट उतार देने की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना झाझा थाना के बोड़वा, बिशनपुर गांव की है। परिजनों ने गुरूवार की सुबह जब मृतक ओकिल पुजहर (58) का खून से लथ-पथ शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। माना जा रहा है कि आरोपी ने उक्त नृशंस वारदात को बुधवार की देर रात ही किसी वक्त अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ राजेश कुमार व एसएचओ लालबहादुर सिंह आदि ने दल-बल संग मौके पर पहुंच कर घटना के एकमात्र आरोपी मन्नू पुजहर (नइया) को गिरफ्त में लेने के अलावा घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है। साथ ही मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया था। घटना की तफ्तीश को एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची थी। बताया जाता है कि पास के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.