बांदा, मार्च 17 -- बांदा, संवाददाता। कमासिन थाने के एक गांव में ससुराल पहुंचे दामाद ने पहले दरवाजा खटखटाया जब नहीं खुला तो दीवार फांदकर अंदर घुस गया। वहां अकेले मौजूद सास के साथ उसने अश्लील हरकत की और अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। सफल न होने पर गला दबाकर सास को मारने का प्रयास किया और भाग निकला। परिवार वालों व ग्रामीणों ने पकड़कर दामाद को पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सास की तहरीर पर दामाद के खिलाफ यौन उत्पीड़न, गला दबाने और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।पीड़ित महिला कमासिन थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि उसके बेटी की शादी खमरखा गांव निवासी युवक महेंद्र कुमार के साथ तीन वर्ष पहले हुई थी। दामाद अक्सर शराब के नशे में बेटी के साथ मारपीट करता था। एक साल पहले उसने बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तब से वह यहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.