दामाद को ससुर और सालों ने पीटा, मुकदमा दर्ज
हरदोई, अप्रैल 9 -- सांडी। अरवल थाना क्षेत्र के पन्दुयला गांव निवासी प्रांशु ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी बीते वर्ष सात जून को धोंधी गांव निवासी ज्योति पुत्री हरिकिशोर से हुई थी। आरोप है शादी के बाद से पत्नी का मायके जाने को लेकर अक्सर विवाद होता था। 30 मार्च को उसकी मर्जी के बिना ससुर हरिकिशोर उसकी पत्नी को अपने साथ मायके ले गए। इसके बाद सुलह-समझौते के नाम पर उसे तिराहा स्थित सिचाराम ढाबा पर बुलाया गया। जहां ससुर हरिकिशोर, उनके भाई वीरेन्द्र तथा उनके पुत्र आशुतोष और सोनू ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.