पटना, नवम्बर 10 -- जनता दल यूनाइटेड (JDU) से निष्कासित मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद को 3 करोड़ की डिफेंडर गाड़ी गिफ्ट कर रहे हैं। बेटी शिवांगी की शादी के साथ अनंत सिंह के बेटे अभिनव का जनेऊ संस्कार कार्यक्रम भी है। इस मौके पर विधायक अपने बेटे को 1 करोड़ की लग्जरी बिमर (BMW कार को लोग बिमर भी कहते हैं) तोहफे में देंगे। अनंत सिंह खुद भी पौने तीन करोड़ रुपये की लैंड क्रूजर गाड़ी से घूमते हैं। उनके परिवार के पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की दौलत है। अनंत सिंह ने पिछले साल विधानसभा चुनाव में जो हलफनामा दायर किया था उसमें अपनी सालाना आय 39 लाख, तो पत्नी की 88 लाख रुपये बताई थी। अनंत की पत्नी नीलम देवी भी मोकामा से विधायक रह चुकी हैं। अनंत के पास कुल 37 करोड़ की चल एवं अचल संपत्ति है। वहीं, पत्नी कुल 63 करोड़ की प्रॉपर्ट...