इटावा औरैया, मार्च 10 -- इटावा। कटरा बल सिंह निवासी राजो देवी ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अपने दामाद देशराज बाबू उर्फ लल्लू के अपहरण की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि देशराज कन्नौज का रहने वाला है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह पिछले साल उसे अपने घर इटावा ले आई थीं, जबकि उनकी बेटी राधा और बच्चे कन्नौज में ही रह रहे थे। देशराज 8 अगस्त 2025 को घर से कहीं जाते समय लापता हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता न चलने पर तीन अक्टूबर 2025 को उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर नत्थू, मिठ्ठू, गुड्डू, अभिमन्यु, लालाराम और उदयवीर के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...