दरभंगा, जनवरी 9 -- जाले। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल के नेतृत्व में महिला पुलिस ने रेवढ़ा से दामाद की हत्या मामले में सास ममता देवी को दस माह बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उसे महिला पुलिस की अभिरक्षा में गुरुवार को लहेरियासराय कोर्ट भेजा गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में कुशेश्वरस्थान थानाक्षेत्र के बरना गांव निवासी विपिन कुमार राय ने अपने 24 वर्षीय पुत्र विकास कुमार की हत्या को लेकर स्थानीय थाना में एक एफआईआर दर्ज करवाई थी। एफआईआर में विकास के ससुर अशोक कुमार राय, सास ममता देवी, ममिया ससुर मनीष राय एवं ममिया सास माला देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। घटना पिछले वर्ष 31 मार्च की है। ममता देवी का दामाद विकास कुमार उक्त तिथि को उसकी पुत्री पत्नी मनीषा के साथ बाइक से ससुराल रेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.