हाथरस, अप्रैल 24 -- दो दिन पूर्व हाथरस जंक्शन के गांव महौं में दामाद की मारपीट से वृद्ध ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई,पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराया है। महौं गांव में दामाद की मारपीट से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना दो दिन पहले की है, जब घरेलू विवाद के दौरान दामाद ने अपने ससुर पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग का अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने देर रात दम तोड़ दिया। मृतक प्यारे लाल (75) पुत्र सुखराम गांव महौं के रहने वाले थे। परिजनों के मुताबिक उनका दामाद भी उनके साथ ही रहता था और नशे का आदी था। वह आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा करता था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद दामाद ने उनके साथ मारपीट कर दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.