कानपुर, मई 25 -- कानपुर, संवाददाता। बेटी से मारपीट का विरोध करने पर दामाद ने साथियों संग ससुर के साथ मारपीट की। जिससे क्षुब्ध होकर चप्पल कारीगर ससुर ने पत्नी के सामने गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर बेकनगंज पुलिस ने दामाद समेत चार आरोपितों के खिलाफ मारपीट, आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।। उन्नाव के शुक्लागंज गोताखोर मोहल्ला निवासी शकील अहमद चप्पल कारीगर थे। उनके परिवार में पत्नी नरगिस और तीन बेटे सरफराज, शहनवाज, सरताज और तीन बेटियां खातून, मेहर और मदीना हैं। नरगिस ने बताया कि छह माह पहले बेटी ने शुक्लागंज में रहने वाले फिरोज से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद ही वह अक्सर बेटी से मारपीट करता है। बेटी के गर्भवती होने के बावजूद दामाद उसके साथ मारपीट कर रहा था। ...