दामाद की पिटाई, पत्नी जेवर लेकर मायके गई
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 6 -- नवाबगंज। थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गॉव में मंगलवार रात पारिवारिक कलह ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली विवाद के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक के साथ मारपीट की और उसकी पत्नी घर में रखे कीमती जेवर लेकर मायके चली गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एक युवक का मंगलवार को अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसकी सूचना पत्नी ने मायके वालों को दी। आरोप है कि रात करीब 12 बजे जहानगंज थाना क्षेत्र से आए युवक के ससुर और साले ने घर में घुसकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों से युवक की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित युवक का आरोप है कि मारपीट के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसकी पत्नी को अपने साथ मायके ले गए। जाते समय पत्नी घर से सोने का हार, चेन, चार अंगूठियां, मंगलसूत्र और चांदी की करधनी व पायल समेत भारी मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.