लखीमपुर, अगस्त 16 -- UP News: यूपी के लखीमपुर खीरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने सुसराल आकर ससुर और पत्नी पर चाकुओं से हमला कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान ससुर की मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की तफ्तीश में जुट गई। ये घटना फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के सैदीपुर खुर्द गांव का है। यहां रहने वाले 60 साल के सोहन लाल ने अपनी बेटी सुमित्रा देवी की शादी साल 2010 में बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र के रहने वाले लाल बिहारी के बेटे मुकेश के साथ की थी। बताया जाता है बीते तीन-चार महीने पहले दामाद का पत्नी से कुछ विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी सुमित्रा मायके आकर पिता के पास रहने लगी थी। पत्नी ने पति के खिला...