बिजनौर, मार्च 31 -- बढ़ापुर। थाना क्षेत्र के सादातपुर गढ़ी गांव में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे दामाद सहित उसके साथ गए कुछ लोगों को बंधक बनाकर पीटा। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांच दिन पूर्व जावेद पुत्र नजाकत निवासी गांव मंझेडा शकरू थाना नगीना गांव के ही कुछ लोगों के साथ अपनी पत्नी को लेने सादातपुर गढ़ी पहुंचा था। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को लेकर बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रोककर बंधक बना लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने थाने पर सादातपुर गढ़ी निवासी चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.