घाटशिला, सितम्बर 2 -- घाटशिला। दामपाड़ा क्षेत्र के चार स्कूल को प्लस -2 का दर्जा मिलेगा। जिनमे उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुनगोड़ा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय दीघा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बड़ाजुड़ी और उत्क्रमित उच्च विद्यालय झाटीझरना शामिल है। इन विद्यालयों मे अगले सत्र से इंटर की पढ़ाई शुरू हो जायेगी। उक्त आशय की जानकारी जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुनगोड़ा मे निरीक्षण के दौरान दी। निरीक्षण के क्रम मे जिला परिषद सदस्य ने शिक्षकों और छात्रों से विद्यालय की आधारभूत संरचना, पठन-पाठन एवं उपलब्ध संसाधन की जानकारी ली। श्रीमती मुर्मू ने सीमित संसाधन मे भी बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और प्रबंधन समिति की सराहना की। उन्होने कहा कि प्लस 2 का दर्जा मिलने के बाद पर्याप्त शिक्षक,भवन, प्रयोगशाला, पे...