हल्द्वानी, सितम्बर 11 -- हल्द्वानी। स्वर्गीय दान सिंह बिष्ट 'मालदार' की 62वीं पुण्यतिथि पर हिमश्री फाउंडेशन एवं न्यू मोंटेसरी स्कूल की ओर से ऑनलाइन स्मृति व्याख्यान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नॉर्वे से इतिहासकार पूर्व आचार्य डॉ. अनिल जोशी मुख्य वक्ता और पूर्व आचार्या डॉ. नीता बोरा शर्मा विशिष्ट वक्ता रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बीएस कालाकोटी ने की। उन्होंने दान सिंह के नाम से स्टार्टअप और नवाचार के लिए उद्यमिता पुरस्कार शुरू करने की जरूरत बताई। संयोजक डॉ. हरी एस बिष्ट ने सभी का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...