दान सिंह की पहली पत्नी रजनी की मौत का राज बरकरार
रामपुर, जुलाई 29 -- रामपुर। आग लगाकर पत्नी और पुत्र को मारने के आरोपी दान सिंह की पहली पत्नी की मौत का राज दो माह बाद भी बरकरार है। जबकि,मिलक पुलिस द्वारा इस प्रकरण की जांच दो माह पहले शुरू की गई थी। अब इस प्रकरण में आरोपी दान सिंह ने रामपुर जिला कारागार से दूसरी पत्नी महिला सिपाही लता के परिवार को फोन पर मदद की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि पीड़ित परिवार बयान देकर उसे जेल से बाहर निकालने में मदद करें। वह खुद पहली पत्नी की मौत के मामले की जांच होने की बात कहता नजर आ रहा है। गंज कोतवाली क्षेत्र में 25 फरवरी की रात कार में आग लगने से मिलक कोतवाली क्षेत्र के बेहटरा गांव की महिला आरक्षी 23 वर्षीय लता और तीन वर्षीय उसके बेटे लड्डू की मौत हो गई थी। मृतका के पति दान सिंह ने दावा किया था कि एक डंपर ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे कार में आग ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.