दान में मिले स्वर्ण आभूषण गलाए न जाए : अशोक द्विवेदी
वाराणसी, जुलाई 4 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। मंदिरों को दान में मिलने वाला सोना गलाया नहीं जाना चाहिए। दान में मिले आभूषणों सहित सोने की अन्य वस्तुओं का संग्रहालय बनाया जाना चाहिए। यही नहीं उस संग्रहालय में रखी जाने वाली वस्तुओं के दानदाताओं का विवरण भी साथ-साथ रखा जाना चाहिए। गुप्तदान का विवरण अलग से तैयार किया जाना चाहिए। ये बातें काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष अशोक द्विवेदी ने कहीं। वह शुक्रवार को रवींद्रपुरी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि आवश्यकता पड़े तो पारदर्शी नीति के तहत उसका उपयोग किया जाए। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किसी एक मंदिर तक सीमित नहीं है। यह भी पढ़ें- धाम के भी कर्मियों की आय जांची जाए जहां निगरानी कमजोर होती है, वहां ऐसी आशंकाएं बढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.