दान में मिली विद्यालय की जमीन का मांगा गया नामांतरण का ब्योरा
भागलपुर, जुलाई 21 -- भागलपुर। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, भागलपुर अंतर्गत बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों को भूदाताओं द्वारा दान स्वरूप उपलब्ध कराई गई भूमि के नामांतरण से संबंधित प्रतिवेदन मांगा गया है। जारी पत्र में कहा कि यदि किसी प्रखंड के अंतर्गत ऐसे मामला लंबित है तो पत्र प्राप्त होते ही उसकी विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ताकि प्रतिवेदन निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग, बिहार सरकार को भेजा जा सके। यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूलों की जमीन होगी सुरक्षित, जमाबंदी व अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.