नई दिल्ली, जुलाई 29 -- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को राम मंदिर दान चोरी का संसद परिसर में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। अखिलेश यादव दान पेटी लेकर संसद पहुंच गए। संसद परिसर में ही घूम-घूमकर लोगों से राम मंदिर के लिए चंदा मांगा और लोगों ने अपने सुविधा के हिसाब से जेब से नोट निकालकर दान पेटी में डाला। अखिलेश यादव की तरह उनकी पत्नी और सांसद डिंपल यादव भी कुछ सांसदों को लेकर इसी तरह की दान पेटी के साथ चंदा मांगती नजर आईं। इस दौरान अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद भी अखिलेश यादव के साथ-साथ नजर आए। अवधेश प्रसाद ने तो यहां तक कहा कि यह सरकार अयोध्या के कारण आई है। अब अयोध्या के कारण ही जाएगी। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद हाथों में राम मंदिर चंदा चोरी और इससे संबंधित नारे लिखी तख्तियां और पोस्टर भी लिए हुए थे। इस समय संस...