बेगुसराय, मई 18 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास का अधिक मास रविवार से आरंभ हो गया। धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाने वाला यह पुरुषोत्तम मास आगामी 15 जून तक चलेगा। इस अवधि में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत समेत अन्य मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा। अधिक मास शुरू होते ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक का धार्मिक वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन -कीर्तन, रामचरितमानस पाठ और भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिक मास भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इस माह में भगवान विष्णु की पूजा करने, व्रत रखने, दान-पुण्य करने और सत्संग में भाग लेने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु सुबह और शाम बाब...