बुलंदशहर, जनवरी 9 -- अमरगढ़ के ग्राम प्रधान पुत्र नवीन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गांव के पथवारी मंदिर में बृहस्पतिवार की रात्रि को चोर घुस गया और वहां रखे दान पात्र का ताला तोड़कर नगदी चुरा ले गया। मंदिर पर लगे सीसीटीवी कैमरा में चोरी की घटना कैद हो गई। शुक्रवार की सुबह पूजा अर्चना करने पहुंचे ग्रामीणों को दानपात्र का ताला टूटा हुआ मिला और उससे दान की धनराशि गायब मिली। चोरी करने का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.