बरेली, मई 4 -- स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में स्टांप छूट की विभिन्न योजनाओं से वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के 35684 लोगों ने 116.12 करोड़ रुपये बचाए। अपनों पर प्यार लुटाते हुए 7084 लोगों ने दान पत्र से संपत्ति का उपहार दिया। इससे 83 करोड़ रुपये बचे। महिलाओं के नाम 28280 बैनामे हुए। इससे 28.52 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी में छूट मिली।
दान पत्र से संपत्ति का उपहार एआईजी स्टांप तेज सिंह यादव ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि व्यक्ति के न रहने पर उसकी सम्पत्ति को लेकर वारिसों व अन्य के बीच विवाद उत्पन्न हो जाता है। कई बार वसीयतें भी निबंधित हो जाती है। भविष्य के मुकदमेबाजी को कम करने व अपने जीवित रहते ही व्यक्ति अपनी सम्पत्ति अपने सगे सम्बन्धियों को दान कर सके, इसके लिऐ सरकार ने मात्र पांच हजार रुपये के स्टांप पर कृषि, आवासीय, व्यवसायिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.