दरभंगा, मई 4 -- दरभंगा। इनरव्हील क्लब ऑफ दरभंगा की अध्यक्ष डॉ. उषा झा, सचिव डॉ. नीतू मेहता, सदस्य डॉ. नूतनबाला, डॉ. सुजाता राय तथा सुधा दरूका ने 'अडीभा-शी विजन' साड़ी दान परियोजना में भाग लिया। इस सेवा परियोजना के अंतर्गत क्लब ने जरूरतमंद महिलाओं में मुफ्त वितरण के लिए सौ से अधिक साड़ियां एकत्रित की। इन्हें पैक कर जरूरतमंद महिलाओं के बीच वितरित किया जाएगा। अध्यक्ष डॉ. उषा झा ने कहा कि समाज में महिलाओं के सम्मान एवं सहयोग के लिए इस प्रकार की परियोजनाएं अत्यंत आवश्यक हैं। क्लब की सभी सदस्यों ने इस कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.