दान की गिनती के तरीके अनिल और बैंक ने तय किए, उनके ही साइन थे; SIT को चंपत के कथित लेटर में दावा
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी के मामले में निशाने पर आने के बाद महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले चंपत राय का एसआईटी को लिखा एक कथित पत्र वायरल हो रहा है। पत्र में चंपत राय ने दान की गिनती को लेकर बनाए गए दिशा निर्देशों (SoP) पर अपने हस्ताक्षर होने से इनकार किया है। उन्होंने यह भी लिखा कि अनिल मिश्रा और बैंक ने दान के रुपयों की गिनती के तरीके तय किए थे। पिछले साल फरवरी में बनी इस SoP की उन्हें जानकारी पिछले ही महीने हुई है। दान चोरी की जांच के लिए बनी एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में गिनती के तरीकों को लेकर कई सवाल उठाए हैं। एसआईटी ने रिपोर्ट में चंपत राय का नाम तो नहीं लिखा लेकिन ट्रस्ट पर ही नियमों का पालन नहीं करने और नियमों को शिथिल करने का आरोप लगाया है। कहा जा रहा है कि इसी को लेकर चंपत राय ने एसआईटी को पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.