दान करने से दुर्गति का विनाश होता है : स्वामी लक्ष्मणाचार्य
छपरा, मई 21 -- सोनपुर। सोनपुर के श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम मे चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ के पांचवे दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए पीठाधीश्वर जगद्गुरुरामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य ने दान की महिमा का बखान करते हुए कहा कि दान करने से दुर्गति का विनाश होता है। दान नहीं करने वाला दरिद्र होता है।दरिद्र होकर नाना प्रकार के पापों को करता है। सत्पात्र को दान देने वाला धनी होता है और धन के माध्यम से धर्म करता है । धर्म करने से उसका मोक्ष हो जाता है।दान करने वाला कभी अधोगति को प्राप्त नही करता।
दान का महत्व नन्द बाबा कृष्ण जन्म के उपलक्ष्य मे नंद बाबा खूब दान किए ।इस अवसर पर भगवान का जातकर्म व नामाकरण संस्कार होता है। शास्त्रो मे सोलह प्रकार के संस्कार है। संस्कार भी यज्ञ है। आज लोग अपने संस्कारों को भूलते जा रहै ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.