गिरडीह, मार्च 10 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत दानुटांड गांव में आयोजित पंच दिवसीय श्री श्री 1008 शनिदेव अचल प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ मंगलवार को पूर्णाहुति, ब्राह्मण भोजन तथा श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया। महायज्ञ के समापन अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-पाठ, हवन, मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। यज्ञ स्थल पर पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण और विधि-विधान से सम्पन्न पूजा-अर्चना ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। श्रद्धालु पूरे श्रद्धा भाव से यज्ञ में आ...