नैनीताल, मार्च 17 -- भीमताल, संवाददाता। काठगोदाम से दानीजाला, अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग के लिए एक करोड़ 75 लाख की स्वीकृति मिली है। निर्माण कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी के पास हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी। जिस कारण भीमताल विधानसभा क्षेत्र के लोगों और पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जाम से निजात दिलाने के लिए पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से काठगोदाम से दानीजाला, सिमलखेत होते हुए एचएमटी अमृतपुर तक बाईपास बनाने की मांगी गई थी। बताया कि 3.50 किमी मार्ग के लिए सीएम धामी ने एक करोड़ 75 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है। जिसका शासनादेश भी जारी हो गया है। पहले चरण में पहाड़ी का कटान का कार्य किया जाएगा। दूसरे चरण में दीवारों का निर्माण...